फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हयातपुरा फीडर पर आया फॉल्ट, बिजली जाने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में रविवार को लोगाें को लोकल फॉल्ट से जूझना पड़ गया। हथौड़ा उपकेंद्र के हयातपुरा फीडर पर फाॅल्ट आने के चलते बार-बार लाइन ट्रिप होती रही। इसके चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे फीडर पर फॉल्ट आ गया। इसके चलते हनुमत धाम, हुसैनपुरा समेत कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस बीच कई बार लाइन ट्रिप होती रही।
जेई ने टीम को दौड़ाया, लेकिन फॉल्ट तलाश करना मुश्किल हो गया। करीब साढ़े आठ बजे बिजली की आपूर्ति सामान्य हो सकी। मोहल्ला बिजलीपुरा में डेढ़ बजे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते करीब एक घंटे बिजली बंद रही। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र पर लोगाें को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दिन में कई बार आधे घंटे से लेकर पौन घंटे तक बिजली की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें