फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में फॉल्ट और शाम को आंधी से बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली की आपूर्ति को लेकर व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को गर्मी में कई जगह पर फॉल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही। वहीं शाम को तेज हवा और बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन फीडर ठप हो गए।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर की आपूर्ति बंद होने से लोगों ने कॉल करना प्रारंभ कर दिया। जेई का फोन ही स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद एसई अनुज प्रताप सिंह तक मामला पहुंचा। उन्होंने एसडीओ को जल्द ही आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। निगोही रोड पंचपीर फीडर पर बंच लाइन में आग लगने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बिजली बंद करना पड़ी गई।
गोविंदगंज और बहादुरगंज में भी आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते लोग परेशान रहे। दूसरी ओर शाम में आंधी और बारिश होने के दौरान फीडरों को बंद करना पड़ गया। संवाद
विज्ञापन


कल बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
-220 केवीए उपकेंद्र पर दो मई को सुबह छह से सात बजे तक 33 केवीए मेन बस पर मरम्मत कार्य होगा। इसके चलते अटसलिया, बहादुरगंज, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट, एमईएस की आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें