फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : हर घंटे निकल रहे करीब 40 वाहन...अभी देना नहीं पड़ रहा टोल

विज्ञापन
जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के बाद उसे बुधवार को रात 12 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही उस पर बड़ी संख्या में वाहन फर्राटा भरने लगे। अभी एक्सप्रेसवे प्रायोगिक दौर में होने के कारण उस पर रफ्तार भरने वाले किसी भी श्रेणी के वाहन से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक कलक्टरगंज के टोल प्लाजा से करीब 450 वाहन आवाजाही कर चुके हैं। हर घंटे तकरीबन 40 वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम से पूरब को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का मंगलवार को हरदोई जिले के मल्लावां में उद्घाटन कर उसे आम जनता को समर्पित किया था। इसके बाद एक्सप्रेसवे आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं का काम देख रहे अडानी ग्रुप के भगत सिंह ने बताया कि अभी एक्सप्रेसवे को ट्रायल बेस पर शुरू किया गया है।
टोल प्लाजा, वाहनों के आवागमन सहित एक्सप्रेसवे पर की गईं विभिन्न व्यवस्थाओं की उपयोगिता परखी जा रही है। उन्होंने टोल शुल्क की वसूली प्रक्रिया के बारे में बताया कि जिन वाहनों में फास्ट टैग नहीं होगा, उन्हें प्रवेशस्थल पर बने टोल प्लाजा पर टोकन दिया जाएगा। वाहन जहां एक्सप्रेसवे छोड़गा, वहां के टोल पर जितनी दूरी तय की है, उसका शुल्क लिया जाएगा। यह प्रक्रिया बाद में निर्देश मिलने पर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फास्ट टैग वाले वाहनों को टोल पर लगे सेंसर पढ़ लेंगे और उतरने वाले टोल पर जितनी दूरी तय की है, उसकी गणना कर निर्धारित शुल्क के अनुरूप टोल की कटौती हो जाएगी। टोल शुल्क वाहनों के प्रकार के अनुसार निर्धारित किया गया है। वाहनों को निर्बाध रूप से चलाने के लिए टोल प्लाजा केवल इंटरचेंज के प्रवेश और निकास के स्थानों पर ही बनाए गए हैं।
बसों को इंटरचेंज के प्रवेश और निकासी के स्थानों पर ही यात्री चढ़ाने और उतारने होंगे। एक्सप्रेसवे पर बाइक ले जाने की अनुमति का निर्णय अभी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक ट्रायल की प्रक्रिया लागू रहेगी।
000
रफ्तार के साथ सुरक्षा के भी किए गए विशेष इंतजाम
गंगा एक्सप्रेसवे के सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही जन सामान्य की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। एक्सप्रेसवे पर अनधिकृत वाहन, छुट्टा पशु आदि प्रवेश नहीं कर सकें, इसके लिए निर्माण के दौरान ही विभिन्न उपाय किए जा चुके हैं। इसके अलावा सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत आने पर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए भी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। उदाहरणार्थ, सफर के दौरान वाहन खराब होने अथवा किसी अन्य तरह की समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 14449 पर काॅल करनी होगी। काॅल करने के 10-15 मिनट में वहां जरूरत के अनुरूप सहायता मुहैया करा दी जाएगी। अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे के हर 25 किमी की दूरी पर वाहन की मरम्मत, धुलाई, एम्बुलेंस, हाइड्रा, क्रेन, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। इसी तरह हर टोल प्लाजा पर पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी होगी। रास्ते के प्रत्येक जनपद में बनाए गए विश्राम क्षेत्र (रेस्ट एरिया) में फ्यूल पम्प, ट्रामा सेंटर, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि की सुविधा 24 घंटे मिलेगी।
-
टोल पर पंफलेट और पेय पदार्थ देकर स्वागत

गंगा एक्सप्रेसवे पर पहले दिन गुजरने वाले वाहनों को टोल पर रोका गया। वाहन चालक का नाम और वाहन का नंबर नोट किया गया। इसके बाद चालक को पंफलेट दिया गया जिसमें आपातकालीन नंबरों, विश्रामस्थल व एक्सप्रेस वे जुड़ी अन्य जानकारियां दर्ज हैं। साथ ही चालक को फ्रूटी, चॉकलेट मिल्क आदि पेय पदार्थ देकर स्वागत भी किया गया।

जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद

जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें