मृतक के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंजर देख कांप गई रूह
राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।
ये भी पढ़ें- UP News: 'प्रेमिका ने बर्बाद कर दिया जीवन...', तमंचा लेकर छत पर चढ़ा युवक, पुलिस को सुनाई प्रेम कहानी
घर में पड़ीं मासूमों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था।
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
बच्चों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 36 साल के युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। युवक मानसिक रूप से परेशान था। पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।