पार्क का बहाना बनाकर नदी के पास जाते थे बच्चे
शाहरुख की मां नन्हीं ने बताया कि बेटा दोस्तों के साथ चार-पांच दिन से गर्रा नदी के पास जा रहा था। घर लौटता था तो उसके कपड़ों में मिट्टी लगी होती थी। पूछने पर बहाना बना देता था कि पार्क घूमने गया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तीनों बच्चों का रोजा था। तीनों ने सोमवार को दोपहर में नमाज पढ़ी थी। इसके बाद नदी के पास चले गए थे।