फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
कांट में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ने दीप जलाकर किया। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
कांट। विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला और कृषक गोष्ठी का आयोजन कांट ब्लॉक में किया गया। इसमें किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन कांट ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसान कल्याण मिशन चल रहा है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीक से जोड़ना है।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर आनंद कुमार त्रिपाठी ने किसानों को खेत में ही पराली निस्तारण की विधि से भी अवगत कराया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि किस मौसम में कौन सी फसल की जाए, जिससे अधिक लाभ हो। कम लागत में बेहतर पैदावार प्राप्त हो सके। पीके कपिल, एनसी त्रिपाठी, बीके गुप्ता, एसके वर्मा, पुष्पराज यादव, एडीओ अनिल कुमार सिंह, सोमप्रकाश, रामराज, अनिल, अमित कुमार सिंह, सचिन कुमार, कुबेर सिंह, शांति प्रकाश अवस्थी, अरविंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें