फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइपास के लिए अधिग्रहीत जमीन का किसानों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में लिपुलेख-भिंड हाईवे के प्रस्तावित बाइपास के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा पाने के लिए शनिवार को किसानों ने थाना जाकर समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान निगोही समेत हमजापुर, पैतापुर, पतराजपुर आदि गांवों के किसान वकील अरुण श्रीवास्तव के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नायब तहसीलदार मो. रिजवान को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बाइपास में लिए गए उनके खेतों की पत्रावलियां तत्कालीन लेखपाल के पास चार माह पूर्व ही जमा कर दी गईं, लेकिन लेखपाल ने 40-50 पत्रावलियां ही भूमि अध्याप्ति कार्यालय में जमा कीं। अब तक करीब 200 पत्रावलियां मौजूदा लेखपाल के पास रखी हैं।
लेखपाल से कई बार कहने के बावजूद वह टालमटोल कर रहे हैं, जबकि पिपरिया खुशहाली, मिश्रीपुर, वैदापुर के किसानों को मुआवजा मिल चुका है। इस मौके पर राम सेवक, राम बहादुर, रोहित कुमार, श्याम बाबू, राम कुमार आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार के अनुसार लेखपाल को तीन दिन के अंदर मुआवजा पत्रावलियां पूर्ण कर भूमि अध्याप्ति कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें