फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोका

विज्ञापन
गांव भटिउरिया में संजय मिश्रा के घर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कई किसान नेताओं के घर के पास पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन

पुवायां। अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में सरकार के रवैये के प्रति किसान संगठनों में रोष है। किसान नेता अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित पंचायत में रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें रोकने के लिए उनके घरों पर पुलिस पहुंची। इस दौरान कई नेताओं से घर पर ही रहने को कहा गया है।
पुलिस ने भटिउरिया निवासी भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा के घर पहुंचकर दिल्ली जाने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके घर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संजय मिश्रा से कहा गया कि वह घर पर ही रहें। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव और भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव सहित अन्य किसान संगठनों के नेताओं से भी पुलिस और एलआईयू के अधिकारियों ने बात कर दिल्ली जाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील महासचिव सचिन मिश्रा के घर गांव सतवां बुजुर्ग पहुंची पुलिस ने उनसे वार्ता की और घर पर ही रहने को कहा है। उनके घर पुलिस तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें