जलालाबाद। चोरों ने रविवार रात नगर में रामलीला मैदान के पास मोहल्ला सुभाषनगर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने निखिल गुप्ता के बंद मकान में दाखिल होकर करीब पांच लाख की नकदी समेत हजारों के जेवर चोरी कर लिए।
निखिल गुप्ता अपने परिवार के साथ रविवार को खुदागंज स्थित रिश्तेदारी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की। सोमवार की सुबह करीब दस बजे निखिल गुप्ता घर लौटे और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गए। सारा सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। निखिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चोर घर में रखे पांच लाख रुपये और हजारों के सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद