मीरानपुर कटरा। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दो मादक पदार्थ के तस्करों को दबोचा। उनके पास से 850 ग्राम अफीम मिली। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि ग्राम पडैनिया के सामने नहर की पुलिया के पास से जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलुआ भोजपुर निवासी विकास मिश्रा से 400 ग्राम और बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम कचरा खगई निवासी अनिल कुमार के पास से 450 ग्राम अफीम मिली। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों यह अफीम बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिकुनिया निवासी नन्हे से लेकर आए थे। बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहार निवासी भरत को देने जा रहे थे। संवाद