फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न होने का दर्द: दलदल बना रास्ता, प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को चारपाई पर एंबुलेंस तक ले गए परिजन

Sat, 06 Jul 2024 07:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के गांव उदरा के लिए पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में कच्चा संपर्क मार्ग इतना खराब हो गया कि एक गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए घरवालों को उसे चारपाई पर लिटाकर गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में बारिश के बाद गांवों में विकास कार्यों की पोल खुलने लगी है। कीचड़ और जलभराव से क्षेत्र के गांव उदरा का कच्चा संपर्क मार्ग इतना खराब हो गया कि एक गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए घरवाले उन्हें चारपाई पर लादकर गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक लाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


गांव उदरा टिकरी से मोहनपुर गांव को जोड़ने वाली करीब चार किमी सड़क कच्ची है। रोड पर बरसात में जगह-जगह पानी भर जाता है। ग्रामीण किसी तरह इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना भी कठिन हो जाता है।

विज्ञापन

चारपाई पर लिटाकर गर्भवती को एंबुलेंस तक ले गए घरवाले 
बृहस्पतिवार को गांव के जितेंद्र सिंह को इसी तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी रविता देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। चालक गांव के संपर्क मार्ग पर आए तो आगे गहरे गड्ढे और कीचड़ देख उसने गांव से कुछ दूरी पर ही एंबुलेंस रोक दी। इस पर जितेंद्र घरवालों की मदद से पत्नी को चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल लेकर आए।

गर्भवती को चारपाई पर ले जाते हुए गांव के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया। गांव के बलदेव सिंह, मुख्तियार सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह आदि का कहना है कि सड़क के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन आज तक किसी ने सड़क बनवाने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन

शासन को भेजी रिपोर्ट 
खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया जिस महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान चारपाई पर लाया जा रहा है, उसके झाले तक उगनापुर होते हुए सड़क बनी हुई है। ये लोग अपने खेतों पर व्यक्तिगत रोड बनवाना चाहते हैं, इसलिए इन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। सरकार हर गांव तक सड़क जोड़ने का काम कर रही है, लेकिन हर झाले पर सड़क बनाना मुश्किल है, फिर भी कच्चे रास्ते को ठीक कराया जाएगा।

पुवायां विधायक चेतराम ने कहा कि रास्ते को लेकर हमारे पास कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। इसकी जानकारी कराई जाएगी। कच्चे रास्ते के स्थान पर अतिशीघ्र पक्की रोड बनवाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें