फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोकॉपी मशीन से छापे जा रहे थे नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना राम चंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में नकली नोट छापने का आरोपी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पांच सौ के नकली नोटों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह अपनी दुकान में रंगीन फोटोस्टेट मशीन से नोट छापता था और भीड़भाड़ वाली दुकानों पर उन्हें चला देता था। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 104 बने और 16 अधबने नोट बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सात मई को करीब साढ़े छह बजे प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पंथवारी तिराहा के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 के 97 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। यहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार निवासी बिलंदापुर गौंटिया थाना रोजा बताया। उसने बताया कि मठिया कॉलोनी थाना रोजा में उसकी मोबाइल व फोटोस्टेट की दुकान है। वहां वह रंगीन फोटोस्टेट मशीन से नोट छापता है। पेपर कटर, ब्लेड स्केल की मदद से कटिंग करके हूबहू असली की तरह तैयार कर लेता है। सारा सामान उसकी दुकान में मौजूद है। इन नोटों को वह भीड़भाड़ वाली दुकानों जैसे शराब की दुकान तथा सब्जी मंडी आदि में चला देता है। इसके बाद पुलिस ने मठिया कॉलोनी स्थित आरोपी की दुकान में छापा मारा। वहां सात बने, 16 अधबने पांच सौ के नोट तथा नोट छापने में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अब तक लगभग 40 नकली नोटों को मार्केट में चला दिया है। आरोपी के खिलाफ 489 ए, 489 भी, 489 सी, 489 डी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
----
कार के फोटो की हूबहू फोटोकॉपी निकालने से मिला था आइडिया
रवि के पास चार माह पूर्व एक व्यक्ति एक कार के फोटो की रंगीन फोटोकॉपी कराने आया था। जब उसने रंगीन फोटो कॉपी मशीन से प्रिंट आउट निकाला तो वह हूबहू आया। रवि भले कक्षा सातवीं पास था लेकिन उसमें बड़ा आदमी बनने की चाहत थी। कार का प्रिंट आउट देखने से मिले आइडिया के बाद उसने तीन महीने पहले फोटोकॉपी मशीन से नोट छापने की योजना बना ली है। शुरुआती दिनों में प्रिंटआउट ठीक न आने पर उसने यूट्यूब के जरिये मैचिंग की फोटोकॉपी करना सीखा। फोटोकॉपी करने में माहिर होने के बाद उसने नकली नोट छापने शुरू कर दिए। पुलिस के मुताबिक अब तक वह लगभग दो गड्डी नोट छाप चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें