मदरसा नूर उल हुदा में डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कराया गया। इसमें 25 छात्र-छात्राओं की रोशनी कम निकली। इन सभी को चश्मे वितरण के लिए चयनित किया गया।
बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में नेत्र शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने किया। बच्चों को अपनी आंखों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डॉ. डीसी सक्सेना ने बच्चों से कहा कि आंखें ही हमारा जीवन है, इसलिए उसकी सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने 108 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया।
इसमें 25 छात्र-छात्राओं की आंखे कमजोर होने के कारण सभी को चश्मा वितरित किया गया। उन्होंने बच्चों को हरी सब्जी, विटामिन युक्त खाना खाने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, इजहार हसन, शारिक अली खान, सैयद शारिक अली, मोबिन सुबुही, नाहिद आदि मौजूद रहे।