फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओटीएस में कम राजस्व वसूली पर एक्सईएन तिलहर से जताई नाराजगी

Fri, 15 Dec 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट में विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की बैठक डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने पंजीकरण की समीक्षा करने के बाद एक्सईएन तिलहर की ओर से कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में एसई जेपी वर्मा ने बताया कि ओटीएस आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक तीन चरणों में लागू है। इसके तहत 46,449 उपभोक्ताओं ने 43 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कर दिया है। घरेलू उपभोक्ता व किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर नियम के तहत छूट प्रदान दी गई है। उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किस्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है।
योजना के अंतर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में शामिल व्यक्तियों को भी एकमुश्त भुगतान या किश्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है। बैठक में एक्सईएन अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, राजकुमार कुर्मी, मुदित सोनकर,वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें