फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंबेडकर प्रतिमा स्थल के बाहर फैली गंदगी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला बिरियागंज में डॉ. आंबेडकर के स्मारक स्थल पर गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते भ
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बिरियागंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और स्मारक स्थल के बाहर फैली गंदगी को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। शनिवार दोपहर नगर अध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि प्रतिमा स्थल के बाहर कूड़ा-कचरा जमा रहता है, जिससे स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने नियमित सफाई कराने, सीढ़ियों, सीमेंट की दीवारों व प्रवेश मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान राजेश, अजय, अभिषेक, अमन, जीतू, अनिकेत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें