फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादशाहनगर उपकेंद्र पर फ्लैशओवर से धमाका, पांच घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
बारिश के चलते गिरी डबल पोल की लाइन। स्रोत: बिजली निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के कारण शनिवार की रात से बिजली की आपूर्ति कई जगह बाधित रही। बादशाहनगर उपकेंद्र पर फ्लैशओवर के चलते धमाका होने से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। अटसलिया और निगोही उपकेंद्र के उपभोक्ता भी बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

बारिश होने से बादशाहनगर उपकेंद्र पर रविवार को फ्लैशओवर होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस वजह से दनियापुर, रौसर, परमाली, मिश्रीपुर, सेहरामऊ दक्षिणी समेत काफी इलाकों की बिजली गुल रही। करीब पांच घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इसी तरह अटसलिया उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर पटेल रोड पर पेड़ गिर गया।
इसके चलते कई खंभे तिरछे होने से बिजली को बंद करना पड़ा। उपकेंद्र के जेई संजीव शर्मा तुरंत पहुंचे और आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया। पांच घंटे के बाद एक बजे आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इसी तरह निगोही उपकेंद्र की लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बे में छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि नए खंभे लगने के कारण सप्लाई बंद की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र बहादुरपुरा की लाइन पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास बारिश में पेड़ गिरने से पूरी रात बिजली की आपूर्ति बाधित रही तो निगोही रोड उपकेंद्र की चिनौर और पुलिस लाइन फीडर पर फॉल्ट आने से कुछ हिस्सों की बिजली गुल रही है। सिटी पार्क उपकेंद्र की लाइन पर लोदीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भी डबल पोल की लाइन गिर गई।

बारिश में दगा दे गए ट्रांसफॉर्मर, बत्ती हुई गुल

शहर में लगातार बारिश होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर और बंच लाइन दगा देने लगी हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे निगोही रोड उपकेंद्र के चिनौर फीडर पर खेरे वाले ट्रांसफॉर्मर की लीड जल गई। इस वजह से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहीं। इसी उपकेंद्र खटकाना पर पूर्वाह्न 11 बजे फॉल्ट आने पर 30 मिनट बिजली नहीं मिली। जमौर उपकेंद्र के अकर्रारसूलपुर की आपूर्ति गायब रही। जेई का फोन नहीं लगने पर उपभोक्ता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शिकायत की। तब ढाई बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र पर रविवार को पूरे दिन लोग ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। बिजली की आवाजाही से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। जलालाबाद के पाली फीडर पर रात दस बजे बिजली ठप हो गई। इसके चलते बरेंडा, उमराह, भानपुर समेत कई गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। लोगाें ने अवर अभियंता को कॉल की। उनका फोन नहीं लगा। आधी रात के बाद आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें