फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तहसील दिवस में मैच देखने वाले थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
19 अप्रैल के अंक में अमर उजाला में प्रका​शित खबर। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
पुवायां। तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां देखने वाले खुटार के थाना प्रभारी को सीओ ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ ने स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदानंद सरोज की अध्यक्षता में तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। मंच पर एसडीएम आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे और साइड में बैठे बंडा, सिंधौली, पुवायां के थाना प्रभारी भी आए हुए पीड़ितों की बात सुन रहे थे। इस दौरान बीच में बैठे खुटार के थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मोबाइल में आईपीएल मैच की झलकियां देख रहे थे। अमर उजाला ने फोटो सहित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसडीएम सदानंद सरोज ने भी थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही थी।
रविवार को इसी मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक ने खुटार के थाना प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए लौटती डाक से स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें