फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर हुए हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गुलामखेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय टीकाराम की रविवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई रमाकांत ने बताया कि टीकाराम मजदूरी करते थे। सुबह पांच बजे खेत पर भूसा डलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय बरेली की ओर से आ रहे वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। वहीं टीकाराम के शव को देख उनकी पत्नी धनदेवी, बेटे रूपेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें