शाहजहांपुर। चार से दस फरवरी तक स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज में आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। अनुसंधान प्रविधि एवं विधि विषय पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया।
आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला में शोध समस्या और परिकल्पना निर्माण, अनुसंधान में शोध विधियों का प्रयोग, शोध प्रारूप, निदर्शन का चयन, अनुसंधान की नैतिकता, आधुनिक तकनीक का प्रयोग, संदर्भ एवं शोध प्रतिवेदन प्रस्ताव तथा शोध की विधिक पहलुओं पर प्रबुद्ध विद्वानों के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रबंध समिति सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, वाणिज्य विभागाध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल, मुख्य वक्ता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा और वरिष्ठ प्राध्यापिका रंजना खंडेलवाल मंच पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. ज्योत्सना गुप्ता ने मंच का संचालन किया। विषय विशेषज्ञयों में डॉ. मीना शर्मा, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, प्रियंक कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, रूपल मिश्रा, डॉ. अमित कुमार यादव आदि ने अपने व्याख्यान दिए। संवाद