फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ केंद्रों पर होगी परीक्षा... सीटिंग प्लान तैयार, दो उड़नदस्तों का गठन

Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तक्ष​शिला प​ब्लिक स्कूल में सीटिंग प्लान तैयार करते ​शिक्षक। स्रोत: स्कूल - फोटो :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई की परीक्षा का आगाज शनिवार से होगा। जिले के नौ केंद्रों पर परीक्षा को लेकर एक दिन पहले सीटिंग प्लान बनाकर तैयार किया गया। प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की निगरानी होगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक के नेतृत्व में दो सचल दल का गठन किया गया है। साथ ही आठ पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा में 3343 दसवीं और बारहवीं के 2656 को मिलाकर कुल 5999 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में सीबीएसई के 40 स्कूल संचालित हैं। इसमें तक्षशिला पब्लिक स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन व टू, मारवाह माॅडर्न स्कूल, पुवायां, एसएसएमवी, माधवराव सिंधिया स्कूल, लिटिल फ्लावर काॅन्वेंट स्कूल पुवायां, जीटीबीई एकेडमी पुवायां, द रेनसा एकेडमी तिलहर में सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया।
प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की निगरानी रहेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दसवीं का अंग्रेजी का पेपर होगा। जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में दो सचल दल बनाए गए हैं। आठ पर्यवेक्षक भी निगरानी को लगाए गए हैं। दसवीं में 3343 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

-
सुबह साढ़े नौ बजे तक सेंटर पर पहुंचे
-सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने दसवीं की परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं से सुबह साढ़े नौ बजे तक पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्कूल यूनीफार्म में एडमिट कार्ड लेकर पहुंचे। जरूरत पड़ने पर सीबीएसई के मोबाइल एप का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें