फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम के निर्देश के बाद भी चोरी से पेड़ काटने वाले नहीं भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गन्ना किसान डिग्री कॉलेज के पेड़ बिना किसी अनुमित के कटवाने वाले प्रवक्ता और ठेकेदार पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम ने 18 अगस्त को सीओ को पेड़ कटवाने और बेचने के आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




कॉलेज में प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बिना एक प्रवक्ता ने सेमल के नौ पेड़ कटवाकर बेच दिए थे। ठेकेदार बड़ागांव निवासी मंगल ने 12 अगस्त काे कॉलेज के सात और निजी भूमि पर खड़े दो पेड़ कटवाकर कुछ लकड़ी भी भरवा ली थी। बिना प्रस्ताव के पेड़ काटे जाने का मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो लीपापोती शुरू करते हुए ठेकेदार से लिए गए रुपये वापस कर दिए गए थे।
कॉलेज की संयुक्त सचिव एसडीएम चित्रा निर्वाल ने प्रभारी प्राचार्य जिला गन्ना अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा था। प्रभारी प्राचार्य ने मामले में केवल वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

18 अगस्त को समाधान दिवस में आए डीएम ने प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे प्रवक्ता से नाराजगी जताते हुए कहा था कि कॉलेज में अब तक जो होता आया है वह नहीं होगा, चोरी अब नहीं चलेगी। डीएम ने सीओ प्रवीण मलिक को पेड़ काटने और कटवाने वालों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने के लिए कहा था, लेकिन 26 दिन बाद भी ठेकेदार और प्रवक्ता को जेल नहीं भेजा गया है।





मामला सरकारी संपत्ति की चोरी का है। पेड़ कटवाने वाले और बेचने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए था। अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, इस संबंध में थाने से जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें