फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 36 घंटे बाद भी हाईवे पर थमे रहे भारी वाहनों के पहिये

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : रात में गंगास्नान करते कांवड़िये।
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तिलहर में रविवार को सुबह हुए हादसे के 36 घंटे बाद भी सोमवार को दोपहर बाद तक सीतापुर से आने वाले भारी वाहनों के चक्के थमे रहे। इन वाहनों को हाईवे पर पुलिस ने कई जगह रोककर किनारे लगवा दिया। इस वजह से हाईवे की एक लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

तिलहर में हाईवे की सरयू पुलिया पर आम से भरी पिकअप एक निजी यात्री बस से टकरा गई थी। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत होने के साथ दो अन्य लोग घायल हो गए। पिकअप बस में फंस जाने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
इसे देखते हुए पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे से सीतापुर से बरेली की ओर जाने वाले ट्रक, कंटेनर आदि भारी वाहन जगह-जगह रोकने शुरू कर दिए। इन वाहनों को बरेली मोड़, हरदोई बाइपास, रोजा ओवरब्रिज, अटसलिया ओवरब्रिज, जमुका दोराहा, गुर्री चौकी आदि स्थानों पर रोका गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज बसों समेत चार पहिया हल्के वाहनों की दूसरी लेन से आवाजाही जारी रही। दो दिन से रोके गए ट्रकों के तमाम चालक खासे परेशान रहे, क्योंकि माल पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करनी थी। ट्रैफिक पुलिस ने हरदोई रोड पर भी दो किमी तक भारी वाहनों को रोक दिया। सुनसान इलाके में खड़े ट्रकों के चालकों को खाना खाने और पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें