फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअसरः दो बार खाली कराया फुटपाथ, फिर जमा लिया कब्जा

विज्ञापन
पुवायां में राजीव चौक के पास बंडा रोड पर हाईवे पर लगी दुकानें और खड़े वाहन - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार द्वारा दो बार फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली गई हैं। वाहन रोड पर खड़े होते हैं। इस कारण राजीव चौक के पास दिन में कई बार जाम लग जाता है।
विज्ञापन

बंडा और खुटार रोड पर 28 अप्रैल को दुकानदारों को चेतावनी देकर फुटपाथ खाली कराया था। दो दिन बीतने के बाद फिर से फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें सजा दी गईं। दोनों अधिकारियों ने फिर से सात मई को राजीव चौक के पास बंडा रोड पर दुकानदारों को चेतावनी दी थी। दुुकानों को फुटपाथ से हटवाया था।
चार दिन बाद ही फिर से फुटपाथ कब्जा लिया गया। गन्ने को रस बेचने वाला कोल्हू, फलों के ठेलों फुटपाथ पर ही खड़े सजा दिया गया। राजीव चौक पुवायां का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे के आसपास फुटपाथ घेरकर दुकानें लगाने से खरीदारी करने वाले वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। इस कारण दिनभर में यहां कई बार जाम लगता है। जाम के कारण राजीव चौक पर कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के हटते ही घिर जाता है फुटपाथ
अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिसकर्मी जैसे ही हटते हैं, दुकानदार तुंरत फुटपाथ कब्जा कर दुकानें लगा देते हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनसे कुछ लोग रुपये लेकर दुकान लगवाते हैं। कार्रवाई रुपये लेने वालों पर होनी चाहिए।
अवैध टैक्सी स्टैंड भी बनता है जाम की वजह
राजीव चौक के पास बंडा मार्ग पर अवैध टैक्सी स्टैंड भी चल रहा है। फुटपाथ पर लगी दुकानों के आगे वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं। कुछ लोग डग्गामार वाहन चालकों से टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली भी करते हैं। अवैध टैक्सी स्टैंडों को सख्ती से बंद करने के आदेश के बाद भी पुवायां में बंडा, खुटार, निगोही, मोहम्मदी और शाहजहांपुर रोड पर हाईवे पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं और अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें