फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के मार्ग से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
जलालाबाद के गांव नगरिया में मकान तोड़ती जेसीबी ा संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के कई गांव में मंगलवार को जेसीबी से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाले मकान अथवा अन्य तरह के निर्माण को तोड़ दिया गया। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। शाहजहांपुर में बदायूं से हरदोई बॉर्डर तक के करीब डेढ़ सौ किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। एचजी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों की देखरेख में निर्माण संबंधी प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके तहत मंगलवार को क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज, कूरेबंडा तथा नगरिया में कई पक्के व कच्चे मकान, सब-मर्सिबल आदि को जेसीबी से तोड़ दिया गया। निर्माण कंपनी के अधिकारी मनीष ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कंपनी ने प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। जिन लोगों को भुगतान मिल चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक मकान या अन्य निर्माण नहीं हटाए हैं, उन्हें तुड़वाया जा रहा है। कई स्थानों पर जमीन की लेवलिंग का भी काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें