फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने जमीन खाली कराने के लिए खोखे वालों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की रेलवे कॉलोनी में अवैध रूप से चाय-पान आदि के खोखे और दुकानें रखी हुई हैं। संचालकों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया है। इस समयावधि में खोखे व दुकान नहीं हटाई जाती हैं तो रेलवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद से परेशान दुकानदारों का कहना है कि पहले अन्य स्थानों पर रेलवे की जमीन को खाली करवाया जाए। कई जगह लोगों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं, उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उसके बाद ही वे लोग जमीन को खाली करेंगे।
सहायक मंडल अभियंता रिषभ कुमार ने बताया कि रेलवे की जमीन पर खोखा रखे जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर संबंधित को नोटिस जारी करने करने के निर्देश दिए गए थे। 15 लोगों को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद रेलवे की ओर से जेसीबी चलाकर जमीन को खाली कराया जाएगा तथा संबंधित पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------
रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियाें से नहीं दिखाई देते सिग्नल
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां खड़ी होने पर रेल चालक को सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं। लोको पायलटों ने झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है। लोको पायलटों ने बताया कि शाहजहांपुर में आठ नंबर रेलवे लाइन पर झाड़ियों के कारण सिंगल संख्या 41 और 91 नहीं दिखाई देते। लोको पायलट पहले ट्रेन को रोकते हैं, उसके बाद पैदल जाकर सिग्नल चेक करते हैं। उसके बाद ट्रेन आगे लेकर जाते हैं।
रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां होने से जहरीले कीड़े-मकौड़े भी पाए जाते हैं। दूसरी ओर शाहजहांपुर कचहरी हाल्ट पर रेलवे लाइन के किनारे भी झाड़ियां साफ कराने की मांग की गई है। रेल पथ निरीक्षक ने बताया कि स्टेशन परिसर और यार्ड में झाड़ियों को साफ कराने की जिम्मेदारी स्टेशन अधीक्षक और सेक्शन इंजीनियर की होती है। दोनों स्टेशनों के बीच में होम सिग्नल से लेकर स्टार्टर सिग्नल तक रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां हटाने की जिम्मेदारी रेल पथ निरीक्षक के डब्ल्यूआई की होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें