शाहजहांपुर। टीबीमुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में एडीओ पंचायत व एमओआईसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डाॅ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबीमुक्त ग्राम पंचायत मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेंद्र राठौर, सिद्धार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद