फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 11 केवी लाइन टूटने से 16 घंटे गुल रही बिजली की आपूर्ति

Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मदनापुर। भानपुर गांव के पास 11 केवी की लाइन टूटने की वजह से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। लघु उद्योग भी चौपट हो गए। अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद लाइन को सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद डिवीजन की स्थिति बिजली आपूर्ति से लेकर राजस्व वसूली तक काफी ज्यादा खराब है। इसे लेकर अधिकारी नाराजगी भी व्यक्त कर चुके हैं। बुधवार शाम को करीब छह बजे 11 केवी की लाइन मिर्जापुर भानपुर गांव में टूट गई। इसके चलते मथाना, मिर्जाभानपुर, फिरोजपुर, ढूंढा, फाजिलपुर, अमरोली, सिकंदरपुर कलां, मुड़िया रसू, बंजर गोटिया, धर्मगदपुर आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह बिजली नहीं आने से क्षेत्र में पानी का संकट हो गया। सबमर्सिबल नहीं चलने से पानी की टंकी खाली रह गई। जलालाबाद डिवीजन के उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर जिला स्तर पर अवगत कराया गया। यहां से फटकार लगने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों की टीम को भेजी गई। 11 केवी की लाइन को जोड़कर 16 घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें