फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली निगम और जीएसटी विभाग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनि​धिमंडल की बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक बहादुरगंज कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें जीएसटी विभाग, बिजली निगम से संबंधित व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि जीएसटी विभाग पुराने वैट के नोटिस भेज रहा है। बिना सूचना के बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इसका व्यापार मंडल हर स्तर पर विरोध करेगा।
शहर में बिजली निगम स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जो प्रीपेड हैं। पुराने बिजली मीटर की जमानत राशि अभी विद्युत निगम की ओर से वापस नहीं की गई है। इस दौरान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कौशिक, महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, महानगर उपाध्यक्ष मोहनिस खान, नाजिम शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें