फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल ने शहर में हेलमेट पर चालान किए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर में व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में शहरी क्षेत्र में हेलमेट के नाम पर व्यापारियों के चालान काटे जाने का विरोध किया गया। इस संबंध में एसपी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापारी दुकान से बैंक तक बाइक से चला जाए तो उसका चालान हो जाता है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जब न्यायालय द्वारा निर्देशित किया जा चुका है कि शहर के अंदर हेलमेट के लिए चालान करना जायज नहीं है तो फिर ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है। इस संबंध में एसपी से वार्ता की जाएगी।
व्यापारियों ने बताया कि अगले महीने दिल्ली में होने वाली जीएसटी की बैठक में संगठन की ओर से व्यापारी हित की मांग रखी जाएगी। बैठक में प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, महामंत्री नाजिम खान, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सुल्तान अहमद खां,अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शुभांगी ग्रोवर व उनके बच्चे के निधन पर दुख व्यक्त किया गया, साथ ही जिम्मेदार सूदखोर पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें