फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे को मार डाला: बाइक का इंडीकेटर टूटने के विवाद में ली जान, कुल्हाड़ी से किए सिर पर प्रहार

Fri, 28 Jun 2024 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में बाइक का इंडीकेटर टूटने पर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब उसका छोटा भाई सो रहा था। आरोपी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से तीन बार प्रहार किए। इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के गांव हेतमपुर में बृहस्पतिवार रात बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की मां नन्ही बिटिया और चाची सीमा के अनुसार बाइक का इंडीकेटर टूटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। 

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी सोनू (25) बृहस्पतिवार रात अपने घर में सो रहा था। रात में करीब तीन बजे उसके सगे बड़े भाई डब्लू (30) ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के दूसरे भाई मोनू ने बताया कि वह छह भाई थे। जिसमें मगन पाल सिंह घर से एक किलोमीटर की दूरी पर बनी मढ़ी पर रहते हैं। तीन भाई संजय, सोनू, मोनू महाराष्ट्र की एक फैक्टरी में काम करते हैं। 

संबंधित- बरेली बवाल: पल्लेदार थे पिता... इस धंधे में करोड़पति बना राना, सत्ता में कमजोर हुआ पत्ता तो ढह गया किला
विज्ञापन


संजीव दिल्ली में काम करता है। डब्लू घर पर अपनी पत्नी और मां-बाप के साथ रहकर खेतीबाड़ी देखता है। वो ही सोनू की मोटरसाइकिल को इस्तेमाल करता है। 20 जून की रात 11:00 बजे चारों भाई गांव वापस आए थे। मृतक की मां नन्ही बिटिया और चाची सीमा का कहना है कि बाइक का इंडीकेटर टूटने पर सोनू का डब्लू के साथ विवाद हो गया था।

विज्ञापन

डब्लू का पत्नी से हुआ था विवाद 
जबकि मृतक के भाई मोनू का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को डब्लू अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था तो सोनू ने बीच बचाव किया, फिर जाकर सो गया। इससे नाराज होकर डब्लू ने रात में सोनू के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन बार प्रहार किए। शोरशराबा सुनकर सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि सोनू घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसको लेकर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उधर डब्लू मोटरसाइकिल और मां का मोबाइल लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें