फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला के आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी लेखराम की पत्नी तारावती की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने लेखराम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी लेखराम की शादी दस वर्ष पूर्व लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भीखमपुर निवासी गजोधर की पुत्री तारावती से शादी हुई थी। एक मई को लेखराम के भाई ओमप्रकाश की शादी हुई थी। लेखराम के अनुसार, तीन मई को तारावती किसी बात को लेकर नाराज हो गई और शाम को घर में ही अंगौछा से फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली।
तारावती के पिता गजोधरलाल ने दामाद लेखराम और उसके भाई ओमप्रकाश, बहन चमेली देवी, संतोषी देवी, छोटी देवी, लेखराम पर आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि नामजद लेखराम को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कोर्ट से लेखराम को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें