फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में जगह-जगह फूंके पुतले

विज्ञापन
कन्हैयालाल हत्या के विरोध में मिर्जापुर में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता । । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

विहिप जिलामंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में बरेली मोड़, हरदोई बाईपास, कांट थाना के सामने, ददरौल में प्रदर्शन हुआ। इस बीच कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के पुतलों को आग के हवाले किया। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही हिंदू समाज के लोग भी शामिल रहे।
मिर्जापुर में पुतला फूंका
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर के ग्राम जरीनपुर के तिराहे पर पुतला फूंककर आक्रोश जताया। बजरंग दल के संतोष गुप्ता, रामसागर, अतुल वर्मा, अशोक, राजा गुप्ता, अभिनय भारद्वाज, कौशल मिश्रा, आरजी प्रजापति, गौरव बजरंगी, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद चौराहे पर किया प्रदर्शन
जलालाबाद। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने बरेली हाइवे स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का संयुक्त पुतला फूंका। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश गुप्ता, बजरंग दल के जिला मंत्री आलोक शर्मा, अभिषेक सिंह, रामामिस्टर, गोपाल गुप्ता, लालू कश्यप, विकास शर्मा, रामू सिंह, सुमोध व आशीष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
थाने के सामने पुतले को लगाई आग
सिंधौली। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल ने थाने के सामने हाईवे पर पुतला फूंककर कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर रणधीर सिंह, कमलेश गोस्वामी, रुद्र चौहान, चंदन चौहान, सुवनीश सिंह, रंजीत सिंह, श्यामानंद अवस्थी, सचिन सिंह, दिनेश शर्मा, पंकज, रंजीत सिंह, अरुण, महेंद्र सिंह, रामरतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
अल्हागंज में गरजे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता
अल्हागंज। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर और प्रदर्शन अपना आक्रोश प्रकट किया। नगर संयोजक आकाश दीक्षित, नगर अध्यक्ष सुरजीत चौहान, नगर उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, नगर मंत्री प्रदीप गुप्ता, मयंक शुक्ला, आलोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, सोनू दीक्षित, सपन शर्मा, पवन दुबे, ठाकुर शक्ति सिंह, पवन शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनमोल दीक्षित, विश्वनाथ भदौरिया, आशीष वर्मा, सुनील वाजपेयी, चंदन वाल्मीकि, दीपू शुक्ला, राहुल शुक्ला, अनुज शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
खुटार में भी फूंका गया पुतला
खुटार। राजस्थान के उदयपुर की घटना के विरोध में आरोपियों का विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खुटार मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, जिला संयोजक सुधीर सिंह, जिला संघ चालक डॉ. राकेश मिश्रा, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख अवनीश मिश्र, नीरज मिश्रा, धरम मिश्रा, मुदित अवस्थी, पुनीत तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद

कन्हैयालाल हत्या के विरोध में जलालाबाद में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता । । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

न्हैया लाल की हत्या के विरोध में सिधौली में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता । । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें