फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीआई के राहुल सबसे तेज दौड़े

Sun, 11 Jan 2015 12:47 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक (जीटीआई) के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गए। अंतिम दिन मुख्य अतिथि आईआईए के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर अन्य पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुई 1500 मीटर दौड़ में अशोक कुमार ने प्रथम, रंजीत कुमार यादव ने द्वितीय और धीरज कुमार ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह लंबी कूद में अशोक कुमार, कुलदीप मौर्य, ललितेश कुमार, बालिका वर्ग में ओमलता, रजनी, अंजू गंगवार, बालिकाआें की जेवलिन थ्रो में दीपशिखा सिंह, स्वाती शुक्ला, वैशाली मौर्या, डिस्कस थ्रो में पंकज सिंह, विजय तिवारी, संतोष गुप्ता, बालिका वर्ग में स्वाती शुक्ला, राधा देवी, विनीता देवी, शॉटपुट में नंदकिशोर यादव, रोहित कुमार, राहुल विश्वकर्मा, बालिका वर्ग में स्वाती शुक्ला, वैशाली मौर्या, राधा देवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में परमजीत सिंह, अशोक कुमार, इंजमामुल अंसारी, बालिका वर्ग में विनीता देवी, अनीता राजपूत, संगीता कश्यप, जेवलिन थ्रो विकलांग बालक वर्ग में रवि प्रकाश चौरसिया, अशोक यादव, राकेश यादव, 800 मीटर बालिका दौड़ में रजनी, शिवांगी मिश्रा, पूनम वर्मा, 100 मीटर दौड़ में राहुल कुमार, कुलदीप मौर्य, अशोक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य राजन सिंह ने सभी सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में गजराज सिंह, कुलदीप सिंह, राहुल वाधवा, मुकेश सिंह, भारत भूषण, इश्तियाक अली समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें