फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग को उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब

Sun, 11 Jan 2015 12:34 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे से समय तक विवादों की वजह से घिरी रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की चौथी काउंसिलिंग के दूसरे दिन शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अभ्यर्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिनों में अधिक से अधिक जिलों में काउंसिलिंग कराने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ ददरौल स्थित डायट में पहुंची। इस वजह से वहां पर बनाए गए 23 काउंटरों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वाहनों और अभ्यर्थियों की भीड़ के हिसाब से वहां दिन भर मेले जैसा माहौल रहता है।
विज्ञापन

फार्म पहले जमा करके निकलने के फेर में तमाम अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही लाइनों में लग जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी अभ्यर्थियों को तीन दिनों में अधिक से अधिक स्थानों पर काउंसिलिंग कराने की छूट दे दी गई है। इस वजह से अभ्यर्थी अधिक से अधिक जिलों में दौड़ लगा रहे हैं।
अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुबह आठ बजे के बाद से ही शुरू कर दिया जाता है। इस पर दिन भर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रहती है। इसके चलते वहां पर रोजाना हजारों की संख्या में चौपहयिा और दोपहिया वाहन पहुंचते हैं, जिन्हे खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह डायट में नहीं है। इस वजह से वहां आसपास खाली पड़े खेतों में वाहनों को खड़ा किया जाता है। इस दौरान डायट प्राचार्य गजराज सिंह समेत रिपुदमन सिंह, सौरभ अवस्थी आदि लोगों ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें