फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 22 से मनाया जाएगा शिक्षा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं केजीबी विद्यालयों में होंगी विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं केजीबी विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी।
28 जुलाई तक मनाए जाने वाले इस शिक्षा सप्ताह में तमाम गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें 22 जुलाई को टीएमएल दिवस, 23 जुलाई को एफएलएन दिवस, 24 जुलाई को खेल दिवस, 25 जुलाई को सांस्कृतिक दिवस, 26 को कौशल और डिजिटल पहल दिवस, 27 को मिशन जीवन के लिए इको क्लब/स्कूल पोषण दिवस, 28 व 29 जुलाई को सामुदायिक सहभागिता दिवस मनाया जाएगा। विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्तर पर बीएसए द्वारा इनका अनुश्रवण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एनईपी के तहत प्रारंभ किए गए परिवर्तनकारी सुधारों के संबंध में महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य शिक्षार्थियों, शिक्षकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है तथा नीति निर्माताओं और शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न हितधारकों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें