फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उधारी वसूलने के लिए ई-रिक्शा चालक का अपहरण, मांगी फिरौती

Mon, 06 Jan 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। उधार ली गई रकम वसूलने के लिए शुक्रवार सुबह नगर के चौराहे से एक ई-रिक्शा चालक को अपहृत कर उसे बंधक बना लिया गया। बाद में घरवालों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह बहुगुल पुल के नीचे से चालक को सकुशल छुड़ाने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंद्रपुर गांव के अमर पाल का पुत्र रोहित शुक्रवार की सुबह दस बजे मुख्य चौराहे पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज के नीचे सवारियां के इंतजार में ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी उसके पास आए बीरमपुर गांव के साबिर उर्फ पप्पू ने ई-रिक्शा को लेकर अपने गांव चलने के लिए कहा। बाद में उसने ई-रिक्शा समेत चालक रोहित को गांव ले जाकर बंधक बना लिया। देर शाम तक रोहित के घर वापस न लौटने पर उसके पिता ने मोबाइल फोन पर कॉल की। काॅल रोहित के बजाय आरोपी ने रिसीव कर कहा कि पांच लाख रुपये लेकर बहगुल नदी के पुल के नीचे आओ, तुम्हारा बेटा हमारे पास सुरक्षित है।
आरोपी ने रोहित के पिता को यह धमकी भी दी कि पुलिस को सूचना देने पर पुत्र से हाथ धो बैठेगा। इस बात से रोहित के परिजनों में दहशत हो गई और उन्होंने सीधे थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने पुलिस टीम बनाकर रविवार सुबह बहगुल नदी पुल के नीचे घेराबंदी कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ई-रिक्शा चालक को छुड़ा लिया। बाद में आरोपी को उसके गांव ले जाकर उसकी निशानदेही पर एक बंद मकान से ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रोहित के पिता ने तीन माह पूर्व उससे ढाई लाख रुपए उधार लिए थे। अमर पाल ने मांगने पर भी उधारी नहीं चुकाई। इसलिए रोहित को पकड़ कर उधार दिए गए ढाई लाख रुपये के पांच लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ई रिक्शा चालक के अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी साबिर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है, जो मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें