फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों पर ई-बसों के संचालन पर लगी रोक...मुश्किल हो गया सफर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कृष्णानगर में जाम में फंसी ई-बस। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिटी बस सेवा के प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद शुक्रवार से ग्रामीण मार्गों पर ई-बसों का संचालन रोक दिया गया। बसों के बंद होने से पूरे दिन यात्री भटकते रहे। नई व्यवस्था के तहत शहर की सीमा क्षेत्र में ई-बसें चलेंगी। संकरी सड़कों पर ई-बसों के चलने से लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम से संचालित ई-बसों को पुवायां, कांट, जलालाबाद आदि मार्गों पर दौड़ाया जाता था। डग्गामार वाहनों के सापेक्ष ई-बसों का सफर पांच से दस रुपया महंगा जरूर था, लेकिन सर्दी, गर्मी और बरसात में लोगों को काफी राहत मिलती थी। इसके चलते यात्रियों को ई-बसों का सफर काफी पसंद आ रहा था।
प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में ई-बसों का संचालन ठप कर दिया गया। रोजाना ही ई-बसों से आने-जाने वाले यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया। उन्हें रोडवेज बस या डग्गामार वाहन से सफर करना पड़ा। शहरी क्षेत्र में ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। नगर की संकरी सड़कों पर ई-बसों की संख्या बढ़ने पर कुछ मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन


अक्तूबर में भी बंद की गईं थीं ई-बसें, घटा था राजस्व
वर्ष 2022 में नगर निगम क्षेत्र में ई-बस सेवा की शुरुआत पांच बसों के साथ हुई थी। इसके बाद शासन की ओर से 20 बसें और मिल गईं। कुल 25 ई-बसों का संचालन होने लगा। अफसराें ने संख्या बढ़ने पर जलालाबाद, पुवायां, निगोही, बंडा, खुटार व बीसलपुर तक कर इनका संचालन शुरू करा दिया। अक्तूबर में ग्रामीण इलाकों में बसों का संचालन रोककर केवल शहरी क्षेत्र में शुरू किया गया। दो दिन तक राजस्व नहीं आने पर फिर ग्रामीण मार्गों पर ई-बस सेवा को बहाल कर दिया गया। शहरी व ग्रामीण इलाकों में 21 बसों का संचालन होने पर दिन में करीब सवा लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने लगा। केवल नगरीय क्षेत्रों में बसों का संचालन किया गया तो राजस्व 50 से 70 से हजार रुपये रह गया। बता दें कि फिलहाल 25 में 21 बसों का संचालन ही हो पा रहा है।

अब ये बनाए गए हैं रूट
-बरेली मोड़ से रेलवे स्टेशन-06 बसें
-बरेली माेड़ से बरतारा-10 बसें
-बरेली मोड़ से चिनौर तक- 05 बसें

ये बनेंगे नए रूट
नगर निगम ने शहर के अंदर बसों को चलाने के लिए तीन और रूट बनाए हैं। इसमें बरेली मोड़ से नियामतपुर स्थित एआरटीओ ऑफिस, बरेली मोड़ से निगोही रोड पर सतवां गांव, रोजा से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। ये रूट अभी टिकट मशीन में फीड नहीं हो सके हैं। कार्य पूर्ण होते ही इन रूटों पर भी संचालन शुरू होगा।
-
ई-बसें बंद होने से यात्री हुए परेशान
पुवायां। पुवायां से शाहजहांपुर तक चलने वाली नगर निगम की ई-बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ई-बसों का संचालन पहले शाहजहांपुर से खुटार और बंडा तक होता था। पूर्व में बंडा और खुटार तक बसों को बंद कर दिया गया था, लेकिन पुवायां तक ई-बसें चलती रहीं। अब बिना किसी पूर्व सूचना के ई-बसों को पुवायां तक भी बंद कर दिया गया। शुक्रवार को बस नहीं मिलने से यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।




आए दिन शहर आना-जाना रहता है। कांट तक ई-बस की सेवा काफी बेहतर थी। इसके बंद होने से यात्रियों को फिर से डग्गामार वाहनों का सफर करना पड़ेगा।
- ताबिश खान, कोराकुइयां

सर्दी या गर्मी में ई-बस से सफर करना बहुत बेहतर रहता है। पूरी बस कवर्ड होने के चलते सर्दी में तेज हवा नहीं लगती थी। इतनी बेहतर सेवा को बंद कर लोगों को मुसीबत में डाला गया है।
- सामीन खान, कांट

शहर के अंदर ही बसों को चलाने का आदेश काफी समय पहले आया था। इसलिए कुछ बसों को ग्रामीण रूट से हटाया था। शहर के लिए बसों का रूट तैयार कर लिया गया है।
- मोहम्मद हुमायूं लारी, प्रभारी-ई बस सेवा

शाहजहांपुर में कृष्णानगर में जाम में फंसी ई-बस। संवाद

शाहजहांपुर में कृष्णानगर में जाम में फंसी ई-बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें