फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा पुल की मरम्मत के कारण फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
अल्हागंज में फर्रुखाबाद हाईवे पर रामगंगा पुल पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल की मरम्मत के दौरान शनिवार देर शाम हाईवे पर फिर जाम लग गया। पूरी रात और रविवार को सुबह तक जाम लगे रहने से पुल से लेकर फर्रुखाबाद के डबरी तक वाहनाें की आठ किमी लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ सके। सुबह छह बजे पुल पर पहुंची दोनों जनपदों की पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और दोनों ओर के वाहन बारी-बारी निकाले।
विज्ञापन

करीब पांच दशक पहले बने पुल पर यातायात का बोझ कई गुना बढ़ चुका है। हाल ही में हाईवे चौड़ा किया गया है, लेकिन रामगंगा पुल सिर्फ डबल लेन का है। पुल पर रखे दो स्लैब के बीच कालमों में किया गया कंक्रीट का भराव पहले भी कई बार टूट चुका है। इस कारण पुल की समय-समय पर मरम्मत भी होती रही है।
हाल ही में पुल पर स्लैब के जोड़ वाले हिस्से फिर से क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण गत सोमवार से पुल की एक लेन बंद कर मरम्मत कार्य फिर शुरू हुआ।
तब से पुल की एक लेन बंद होने से रोजाना सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम लग रहा है, लेकिन शनिवार शाम करीब सात बजे से लगा जाम कुछ देर में ही विकराल हो गया। रात नौ बजे तक पुल से फर्रुखाबाद की ओर जाने व बरेली की ओर आने वाले तमाम वाहन फंस गए। जाम खुलवाने की तात्कालिक व्यवस्था नहीं होने से आधी रात के बाद वाहनों की कतार डबरी गांव के मोड़ तक जा पहुंची। इस कारण जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

यही नहीं, फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की कतार पुल से हुल्लापुर चौराहा तक लग गई। पूरी रात जाम में वाहन रेंगते रहे। हाईवे पर हुल्लापुर से पहले कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से जाम में छोटे वाहनों के यात्री वापस भी नहीं जा सके और और घंटों तक वाहनों में बैठे रहने के लिए मजबूर हुए। वाहनों में बैठे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे उमस और गर्मी में भूख-प्यास से भी बेचैन रहे।
000
कई लोगों ने पैदल तय किया रास्ता
ब्रह्मनान मोहल्ले के आशीष गुप्ता ने बताया कि वह डबरी गांव के पास करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलने की उम्मीद नहीं देख वहां बस से उतरकर अन्य यात्रियों के आठ किमी पैदल चलकर हुल्लापुर पहुंचे। नगर के शुभम सिंह के अनुसार वह भी डबरी से हुल्लापुर तक पैदल आने के बाद वहां से ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें