फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नकली खाद फैक्टरी संचालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में दिनभर कृषि विभाग के अधिकारियों की माथापच्ची के बाद देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिला कृषि अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को रोजा क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर वेयर हाउस में नकली खाद बनाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान वेयर हाउस के अंदर नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी।
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वेयर हाउस से 336 बोरी सफेद मार्बल पाउडर, सात खाली ड्रम, 500 खाली बाल्टियां, दो सिलाई मशीनें, दो तराजू, 639 बोरी विभा एग्रो इंडिया व काले दानेदार सामग्री की 432 बोरियां मिलीं थीं। इसके अतिरिक्त 134 पैकेट प्रति चार किग्रा, हजारों रैपर व बोरियां, एक ट्रक में 362 बोरी सफेद पाउडर आदि मिला।
विज्ञापन

टीम ने मिले नकली उर्वरक के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार निशि सिंह की मौजूदगी में फैक्टरी को देर शाम सील कर दिया। चूंकि मामला राजनीतिज्ञ लोगों से जुड़ा था। ऐसे में पूरे दिन मामले में तहरीर नहीं दी गई। देर शाम डीएम की संस्तुति के बाद जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा की ओर से रोजा थाने में तहरीर दी गई।
इसमें बताया कि मै.सेफरन कॉप केयर प्राइवेट लिमिटेड व मै. हिराटो काप साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से अवैध रूप से विनिर्माण किया जा रहा था। परिसर में गोदाम संख्या बी-14 के मालिक महेश चंद्र निवासी शाहजहांपुर हैं। उन्होंने बंडा निवासी संचालक रणजीत सिंह को परिसर किराये पर दिया था। पुलिस ने महेश व रणजीत समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी की ओर से आई तहरीर के आधार पर रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें