फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल मैन के निधन से शोक में डूबीं शिक्षण संस्थाएं

Tue, 28 Jul 2015 08:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर जिलेभर की शिक्षण संस्थाएं शोक में डूबी रहीं। प्रदेश सरकार ने भले ही शोक अवकाश घोषित नहीं किया हो, लेकिन अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में शोकसभाएं कर  अवकाश कर दिया गया। इस तरह मंगलवार को शिक्षण संस्थाएं शोक में बंद रहीं। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात हुए महान वैज्ञानिक का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में हुई सभा में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि अब्दुल कलाम ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ाई और मिसाइल तकनीक और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम पूरी दुनिया में स्थापित किया। उनके निधन से देश को अपूर्ण क्षति हुई है। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के साथ बिताए पलों को याद करते हुए अनुभव साझा किए। इससे पूर्व उन्होंने प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और स्टाफ के सदस्यों के साथ डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. पूनम, डॉ. दीपक मिश्र, डॉ. विकास खुराना, डॉ. एमके वर्मा समेत स्टाफ के अन्य सदस्य शामिल रहे। शोकसभा के बाद कॉलेज बंद कर दिया गया। जीएफ कॉलेज में हुई शोकसभा में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने शोकसंवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. कलाम के विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रो. अब्दुल वहाब, प्रो. सैयद मो. नोमान, प्रो. अब्दुल मोमिन, डॉ. अनवर मसूद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. शिव प्रताप सिंह समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
आकांक्षा हाई स्कूल में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, मुदिता जौहरी, प्रबंधक उर्मिला सक्सेना समेत स्टाफ के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। एजेड खान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शाकिर अली खां ने स्टाफ के सदस्यों और छात्रों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आरएन उस्मानी ने स्टाफ के सदस्यों और छात्राओं के साथ पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने शिक्षकों और छात्रों के साथ डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जीपी इंटर कॉलेज रौसर कोठी में प्रबंधक गायत्री वर्मा, अध्यक्ष डॉ. परशुराम वर्मा ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों के  साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्री सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान खान, प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. पद्मजा मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, रेखा गुप्ता, प्रदीप मेहरोत्रा, मो. रिजवान, हर्षित गुप्ता आदि ने डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आर्य महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने स्टाफ के सदस्यों और छात्राओं के साथ डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएन गल्र्स हाई स्कूल मेें प्रधानाचार्य दुरदाना बेगम ने स्टाफ और छात्र-छात्राओं के साथ, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल लोधीपुर में प्रबंधक जीएस वर्मा ने प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, आदेश, ललित, अना, महाविश, सायमा, शांति, शालिनी, नागर आदि के साथ, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी, रामशंकर मिश्र, अनिल द्विवेदी, शिव कुमार, प्रदीप, वागेश, विनोद, राजेंद्र, रवेंद्र, सुनीत त्रिवेदी, राम नरेश, प्रद्युम्न आदि के साथ डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में मुदित सेठ, हरजीत रानी, प्रेमपाल गंगवार, रूफिया खान आदि ने बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर डा. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
खुटार। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर नगर के काकोरी शहीद इंटर कालेज में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रधानचार्य रमेशचंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद मिश्र, हीरालाल चौधरी, संदीप गुप्ता, विकास मिश्रा, विपिन पांडे, राजेश श्रीवास्तव, प्रमाद कुमार, राजाराम सहित सभी शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा दुख जताया।
------
राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी संगठनों में भी शोक
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के निधन पर स्वयंसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा जिला कार्यालय पर हुई सभा में विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि देश ने एक ऐसा लाल खो दिया है, जिसने पूरे विश्व ने भारत को मान-सम्मान दिलाया। विज्ञान क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव, राकेश मिश्रा, बलवीर सिंह, श्यामनरायन मिश्र आदि ने डा. कलाम के निधन पर शोक जताया।
संकल्प संस्था की सभा में डॉ. कलाम और गुरदासपुर में आतंकी हमले में माचरे गए बेगुनाहों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. इंदु अजनबी, हिमांशु पाराशरी, डॉ. एसके मिश्र, अजय गुप्ता, डॉ. आफताब अख्तर, ज्योति गुप्ता, गीता पांडेय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस की शोकसभा में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, नगराध्यक्ष तसनीम अली खां, मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र दीक्षित, मुजीब-उर-रहमान, कैफ हसन, विनीत मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, राकेश मिश्रा, जगदीश कुशवाहा आदि ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उद्रीथ सेवा समिति की शोकसभा में सचिव रामबरन सिंह, प्रियदर्शी सिंह, प्रेम सिंह, अजय गुप्ता, चंद्रबरन, अमित सिंह आदि ने डॉ. कलाम को सच्चा देशभक्त  बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम में हुई शोकसभा में दिनेश अवस्थी, अवधेश प्रसाद सिंह, स्वरूप पटव्ेल, मंजू सक्सेना, राकेश सक्सेना, नरेंद्र तोमर आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की दलेलगंज में हुई सभा में नगराध्यक्ष गुफरान खां, बहार अहमद, कदीर शाह, मो. इमरान, राशिद खां, दानिश खां, मोनू कुरैशी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गुलजार हबीब कुरैशी, आशीष वर्मा, दिनेश गुप्ता, अनूप राना, सरताज खां, फुरकान खां, शकील बेग, तुषार तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय शक्ति दल की सभा में सावित्री शर्मा, शिवनंदन सागर, प्रिजमा चौबे, जगजीत सिंह, मनोज दीक्षित, संतोष कुमारी, गुड्डी शर्मा, रमेश चंद्रा आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की सभा में जिलाध्यक्ष राहुल गौतम, दल सिंह, अमित कुमार, कैलाश, रीता देवी, रेनू गौतम, अनुप्रिया, सारिका गौतम, संजीव कुमार आदि ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेशनल डिफेंस नान गजेटेड स्टाफ एसोसिएशन की शोकसभा में अध्यक्ष मदनमोहन त्रिपाठी, सचिव सुशील सिंह, आशुतोष शुक्ल, कामेश्वर सिंह, मयंक तिवारी, विनीत अग्रवाल, शिवशंकरलाल, विष्णु दयाल, ओमप्रकाश आदि ने डा. कलाम के निधन पर दुख जताया।
-------
सच्चे देशभक्त थे कलाम: कृष्णाराज
सांसद कृष्णा राज ने भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि सांसद ने दूरभाष पर शोक संदेश दिया है। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. कलाम सच्चे देशभक्त थे। उनके योगदान को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे। डॉ. कलाम ने भारतीय सैन्य शक्ति को वह मुकाम दिया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे देशभक्त को हमसब नमन करते हैं। इधर, सांसद आवास पर हुई शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, पंकेश मिश्रा, सूरज तिवारी, अशोक कुमार, अक्षय तिवारी, सत्यपाल चौहान, इंद्रीश पांडेय, अनिल मालवीय आदि ने भी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें