फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी के साथ तीन गुना बढ़े त्वचा में सूखापन के मरीज

Sun, 01 Dec 2024 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी के साथ ही त्वचा रोग के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। शरीर में चकत्ते पड़ना और पपड़ी जमने के सबसे ज्यादा मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं। आमतौर पर इनकी संख्या पांच से छह रहती है, लेकिन वर्तमान में रोजाना करीब 15 मरीज समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक, इस रोग में चमड़ी सूखने के साथ ही घाव बनकर खुजली पड़ती है। कुछ लोगों की अंगुली नीली पड़ जाती है। सिर-हथेली व तलवे में चकत्ते और खुजली पड़ने की समस्या होने लगती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा चंद्रा बताती हैं कि मौसम ठंडा होने से हवा में नमी की कमी हो जाती है। इससे हमारी त्वचा शुष्क और रुखी होने लगती है।
बताया कि अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। अधिक खुजली होने से मरीज रात में सो तक नहीं पाते हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही त्वचा के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व में करीब डेढ़ सौ मरीज ओपीडी में आते थे। वहीं अब करीब साढ़े तीन सौ मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
-साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। कपड़े साफ-सुथरे पहनें। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। दूसराें के कपड़े पहनने से बचें। गुणवत्तायुक्त मॉइश्चराइजर क्रीम को लगाएं। सर्दी में मोजे-दास्ताने आदि पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें