फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ड्यूटी पर शराब के नशे में बहका सिपाही, लोगों ने टोका तो पहले जोड़े हाथ, फिर बोला- फोटो खींच लो

Fri, 17 Nov 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाने में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के दौरान शराब पी। आरोप है कि लोगों ने टोका तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे अभद्रता कर दी। सिपाही का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
शराब के नशे में दिखा सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाने में तैनात सिपाही का लोगों से नोकझोंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में अभद्रता की। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू करा दी गई है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ लोगों से सिपाही उलझते नजर आ रहा है। लोग सिपाही से शराब पीकर ड्यूटी करने पर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोग सिपाही से पूछते हैं कि तुमने ड्यूटी के वक्त शराब क्यों पी। इस पर सिपाही हाथ जोड़ता है। जब युवक कहते हैं कि एसपी से शिकायत करेंगे और उसकी नेमप्लेट देखने लगते हैं। इस पर सिपाही ने कहा कि चलो फोटो खींच लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना के पदाधिकारियों ने सिपाही के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपलोड करते हुए शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया है। लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें