फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यमंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बात

Fri, 17 Nov 2023 07:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सपा हमेशा रामभक्तों और कांवड़ियों पर प्रहार करती रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता नकार चुकी है। स्वामी प्रसाद के विवादित बयानों का मकसद अखिलेश ही बता सकते हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। मंत्री ने कहा कि ये बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं बल्कि अखिलेश यादव का है। राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


रोजा मंडी स्थित धान केंद्रों के निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि सपा हमेशा रामभक्तों और कांवड़ियों पर प्रहार करती रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता नकार चुकी है। बयान का मकसद अखिलेश ही बता सकते हैं। समाजवादी पार्टी वर्ष 2017 और 2022 लगातार हार चुकी है। 

ये भी पढ़ेंUP News: फिर चला बुलडोजर... यहां पांच अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; मची खलबली
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री ने बैठक की। राज्यमंत्री ने बताया कि जनपद में पर्याप्त धान खरीद हो रही है। किसानों को बुलाया भी जा रहा है। किसान किन्हीं कारणवश पहुंच नहीं पा रहे हैं। हमारी सरकार किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य कर रही है। सरकार एमएसपी पर ज्यादा से ज्यादा धान खरीद करा रही है। धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों का लिया जायजा
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर रोजा मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मात्र 14 मिनट में आरएफसी के चार और एजेंसियों के दो केंद्रों का निरीक्षण निपटा दिया। राज्यमंत्री लखीमपुर खीरी से सीधे रोजा मंडी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आरएफसी तृतीय और चौथे केंद्र पर पहुंचकर धान तौल का निरीक्षण किया। 

इसके बाद उन्होंने पांचवें और छठे केंद्र पर पहुंचकर धान खरीद रजिस्टर देखा। केंद्र प्रभारी से जानकारी लेने के बाद दो एजेंसियों का निरीक्षण किया। 14 मिनट में निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। 

राज्यमंत्री ने धान केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्गत क्रय नीति के आधार पर कृषकों से नियमानुसार धान की खरीद सुनिश्चित की जाए एवं क्रय किए गए धान के सापेक्ष अनुमन्य धनराशि का भुगतान कृषकों के खातों में भुगतान निर्धारित 48 घंटे में किया जाए। इस मौके डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें