फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दवा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ सीएमओ कार्यालय सभागार में औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बैठक की। औषधि निरीक्षक ने सभी दवा व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों पर निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने कहा कि दवा विक्रेता नारकोटिक्स दवाइयाें व कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री व रखरखाव सरकारी नियमों का पालन करते हुए करें। इससे आने वाली दिक्कतों का सामना दवा व्यापारियों को नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने व संचालन महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष अच्युत शुक्ला, गोविंद मोहन वर्मा, सुशील गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता, कुलदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें