फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, पसीना-पसीना हुए लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल जो हवा चलने से उड़ गए । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 43.2 डिग्री सेल्सियस हो गया और न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री बढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे उमस और भी बढ़ गई। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस बने रहने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही पछूआ हवा की गति बढ़ने और बादल छाने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे थे। हवा से रात के तापमान में मामूली कमी भी आई, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह सूर्योदय के बाद सूरज के ताप ने दबाव बनाया तो बादलों की चादर हटने के साथ धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ने लगी।
दिन में 11 बजे के बाद शहर के कुछ हिस्सों समेत ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बाद में तेज धूप ने भारी उमस पैदा कर दी। इस वजह से थर्मामीटर का पारा भी उछल गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब सामान्य से लगातार नीचे जा रहा है। उनका कहना है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें