फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान लुढ़का, उसम से मिली राहत

विज्ञापन
सोमवार दोपहर में बूंदाबांदी से बचते हुए जाते बाइक सवार। संवाद - फोटो : गांव में जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहे, दोपहर में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क गया। लोगों को उमस से भी राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, वायुदाब 18 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके बाद भी बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को एक मिलीबार बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब 18 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 90 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें