फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसों में डीजल भरवाने के लिए भटक रहे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के पंप बंद होने की वजह से तीन दिन से रोडवेज बसों में डीजल भरवाने के लिए चालकों को भटकना पड़ रहा है। एआरएम ने पड़ोसी जनपदों के डिपो से डीजल लेने के निर्देश दिए हैं। वहां कांवड़ यात्रा के चलते अंदर बसें ले जाने पर पुलिस की पाबंदी हैं। पर्याप्त डीजल नहीं मिलने के कारण बसें कम फेरे लगा रहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। तीन दिन से बस अड्डे पर फर्श डालने का कार्य होने के चलते डीजल पंप को बंद कर दिया गया है। कार्यशाला के पंप की वॉयरिंग खराब है। दोनों ही पंप बंद होने से निगम की बसों को डीजल मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई बसों का संचालन ही बंद कर दिया गया है।
एआरएम ने बदायूं, बरेली, गोला आदि डिपो से डीजल लेने के निर्देश दिए हैं। वहां कांवड़ यात्रा के चलते बसों को अंदर ले जाने पर रोका जा रहा है। जिस वजह से चालकों को डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है। रविवार को कर्मचारी नेता विजय वर्मा को बदायूं एआरएम ने डीजल देने से मना कर दिया। उनके काफी प्रयास करने के बावजूद डीजल नहीं मिल सका।
विज्ञापन


एआरएम से निजी पंप से डीजल दिलाने की मांग
रोडवेज कर्मचारी संघ ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष अरुण वर्मा व मंत्री महावीर ने एआरएम को पत्र देकर बताया कि 31 जुलाई से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों को डीजल नहीं मिल पा रहा है। इससे विभागीय किलोमीटर व आय प्रभावित हो रही है। समस्या समाधान के लिए निजी पंप से डीजल उपलब्ध कराया जाए।

डीजल के लिए दूसरे जनपदों के डिपो से समन्वय स्थापित किया है, साथ ही कार्यशाला के पंप को रविवार को दोपहर ठीक कर डीजल देना शुरू कर दिया है। अब चालकों को डीजल के लिए दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

-अरुण वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें