फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन होगा नाटक ध्रुवस्वामिनी का मंचन, रिहर्सल में पसीना बहा रहे कलाकार

विज्ञापन
अथर्व कल्चरल सोसायटी के कलाकार नाटक ध्रुवस्वामिनी का रिहर्सल करते हुए। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अथर्व कल्चरल सोसायटी के कलाकार जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित नाटक ध्रुवस्वामिनी का मंचन 20 व 21 अक्तूबर को करेंगे। नाटक के मंचन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कलाकार पिछले 30 दिन से पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से खिरनीबाग स्थित किडजी स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अर्थव कल्चरल सोसाइटी के कलाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला पिछले 30 दिन से चल रही है। कार्यशाला का निर्देशन सोसायटी के निदेशक व मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व छात्र योगेश पांडे कर रहे हैं। कलाकारों को शारीरिक एवं बौद्धिक स्तर पर खेल साथ ही जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित नाटक ध्रुवस्वामिनी की रिहर्सल भी प्रगति पर है। निर्देशक योगेश पांडे ने बताया कि नाटक की पटकथा गुप्त काल के समुद्रगुप्त, रामगुप्त और ध्रुवस्वामिनी के किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है।
इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक महिला पुरुष सत्ता समाज के शोषण का विरोध करती है और नारी स्वतंत्रता की चेतना को अभिव्यक्ति प्रदान करती है। कलाकार के रूप में नैना गुप्ता, दीपाली कश्यप, मिली देवनाथ, ऋषि कांत ऋषि, सुहेल संन्यासी, प्रियंका, अवनीश पाल, अमित हरिश्चंद्र, प्रणव पाल, मृत्युंजय, सूरजपाल, सर्वेश, राहुल वाजपेयी, अंकित पांडे, ऐश्वर्या अवस्थी, आदित्य वर्मा इत्यादि कलाकार प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

नाटक में ध्रुवस्वामिनी का किरदार निभाऊंगी। इसको जीवंत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस प्ले से जुड़कर बहुत अच्छा लगा और नाटक के निर्देशक योगेश पांडे से बहुत कुछ सीख रही हूं। - नैना गुप्ता
मैं नाटक में कोमा के किरदार में नजर आऊंगी। पहली बार मैं एक आदिवासी महिला का चरित्र निभाने जा रही हूं। अपने किरदार को निभाने के लिए फिलहाल कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हूं। - दीपाली कश्यप
मैं पहली बार नाटक से जुड़ा हूं। ध्रुवस्वामिनी में खिंगल का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। 45 दिवसीय कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। - मृत्युंजय शुक्ला
ध्रुवस्वामिनी नाटक में प्रमुख किरदार रामगुप्त के रूप में नजर आऊंगा। इन किरदार को निभाने के लिए निर्देशक योगेश पांडे की देखरेख में रिहर्सल कर रहे हैं। वह मंझे हुए कलाकार हैं। - ऋषिकांत ऋषि
नाटक ध्रुवस्वामिनी के मंचन को लेकर उत्साह से भरा हुआ हूं। इस नाटक में चंद्रगुप्त का प्रमुख किरदार निभाऊंगा। इसके लिए पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करुंगा। - अमित हरिश्चंद्र
जयशंकर प्रसाद लिखित नाटक ध्रुवस्वामिनी को करना मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। लेकिन जब मैंने 45 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर कलाकारों को प्रशिक्षण देना शुरू किया, तो उनके उत्साह को देखकर काफी बल मिला है। नाटक का मंचन 20 व 21 अक्टूबर को होना है।
विज्ञापन

- योगेश पांडे, निदेशक, अथर्व कल्चरल सोसायटी/ पूर्व छात्र, मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें