शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव की तैयारियों को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ककरा में गर्रा नदी में गिरने वाले तीन नालों को बंद कराने का काम शुरू किया जाए। नालों के माध्यम से आबादी वाले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने नहीं पाए। उन्होंने नगरिया मोड़ रोड पर पुलिया को बंद करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
डीएम ने कहा कि शाहजहांपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया का निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने चांदापुर से चौहानापुर तक नहर खोदाई कर कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पहले तैयारियों को पूरा कर लिया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
सिंचाई विभाग की ओर से डीएम को बताया गया कि गर्रा नदी में दियूनी बैराज से पानी छोड़ा जाता है। बैराज की लगातार निगरानी की जा रही है। अभी बैराज खाली है। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी भी मौजूद रहीं।