डॉक्टर ने की अभद्रता
महिला का आरोप है कि उसने गांव के प्रधान से बात करानी चाही तो डॉक्टर भड़क गए। उसने फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे अनाप-शनाप कहने लगे। बौखलाए डॉक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे वार्ड से बाहर कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को बुला लिया। इस दौरान महिला तीमारदार से अभद्रता भी की गई।
बुधवार देर रात बीमार हाकिम लाल ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की, जिसके चलते उनके पिता की जान चली गई। फिलहाल परिजन उनका शव लेकर गांव चले गए।